जीवन अगर बचाना है
---------------------------
जीवन अगर बचाना है।
पर्यावरण बचाना है।।
पेड़ हमें देते हैं फल।
पेड़ हमें देते हैं कल।
पेड़ काटना बंद करो।
पेड़ लगाना शुरू करो।
भू को हरा बनाना है,
जीवन अगर बचाना है।
जल है तो ही जीवन है।
जल है तो ही मधुवन है।
जल को नहीं बहायेंगे।
जल को खूब बचायेंगे।
जल का महत्व बताना है,
जीवन अगर बचाना है।
धुआँ उड़ाना बंद करो।
पैदल चलना शुरू करो।
प्लास्टिक को अब ना करो।
साइकिल को अब हां करो।
सावधान हो जाना है,
जीवन अगर बचाना है।
-------------
--- अनार सिंह वर्मा
---------------------------
जीवन अगर बचाना है।
पर्यावरण बचाना है।।
पेड़ हमें देते हैं फल।
पेड़ हमें देते हैं कल।
पेड़ काटना बंद करो।
पेड़ लगाना शुरू करो।
भू को हरा बनाना है,
जीवन अगर बचाना है।
जल है तो ही जीवन है।
जल है तो ही मधुवन है।
जल को नहीं बहायेंगे।
जल को खूब बचायेंगे।
जल का महत्व बताना है,
जीवन अगर बचाना है।
धुआँ उड़ाना बंद करो।
पैदल चलना शुरू करो।
प्लास्टिक को अब ना करो।
साइकिल को अब हां करो।
सावधान हो जाना है,
जीवन अगर बचाना है।
-------------
--- अनार सिंह वर्मा



0 comments:
Post a Comment