दो जून की हार्दिक शुभकामनाएँ
वादों में तो थी दो जून की रोटी
कहाँ मयस्सर है दो जून की रोटी?
रोटी-रोटी चिल्लाकर वे जीत गए
हम हार गए फिर दो जून की रोटी।
पापी पेट की खातिर हम बहक गए
वे भूल गए फिर दो जून की रोटी।
भूखे जन ही क्यों हर बार छले गए
इन्हें मिलेगी कब दो जून की रोटी?
संसद से रोटी का मुद्दा गायब है
हम तो चीख रहे दो जून की रोटी।
इस भ्रष्ट व्यवस्था में मेहनत से भी
नहीं मिला करती दो जून की रोटी।
सुबह की रोटी और शाम की रोटी
कब मिल पायेगी दो जून की रोटी।
---------
---- अनार सिंह वर्मा
--------------------------------------
-------------------
दो जून की रोटी
वादों में तो थी दो जून की रोटी
कहाँ मयस्सर है दो जून की रोटी?
रोटी-रोटी चिल्लाकर वे जीत गए
हम हार गए फिर दो जून की रोटी।
पापी पेट की खातिर हम बहक गए
वे भूल गए फिर दो जून की रोटी।
भूखे जन ही क्यों हर बार छले गए
इन्हें मिलेगी कब दो जून की रोटी?
संसद से रोटी का मुद्दा गायब है
हम तो चीख रहे दो जून की रोटी।
इस भ्रष्ट व्यवस्था में मेहनत से भी
नहीं मिला करती दो जून की रोटी।
सुबह की रोटी और शाम की रोटी
कब मिल पायेगी दो जून की रोटी।
---------
---- अनार सिंह वर्मा
0 comments:
Post a Comment