विश्व गौरैया (sparrow) दिवस
---------------------------------------

चलो बचायें गौरैया
-----------------------

चलो बुलायें गौरैया
चलो बचायें गौरैया।

मिलकर सभी पुकारें फिर
आजा प्यारी गौरैया।

पेड़ लगाये हैं हमने
तेरी खातिर गौरैया।

ध्यान रखेंगे तेरा हम
आजा घर में गौरैया।

अपना दाना - पानी तू
खाजा - पीजा गौरैया।

हर घर में तेरा घर है
रहने आजा गौरैया।

आजा फिर से छत पर तू
चीं - चीं करने गौरैया।

निकल पड़े हैं हम सब अब
तुझे बचाने गौरैया।

बचपन सूना - सूना है
तेरे बिन सुन गौरैया।

घर के छोटे बच्चे सब
तुझे पुकारें गौरैया।

बहुत प्यार करते तुझसे
वापस आजा गौरैया।
       ---------

---- अनार सिंह वर्मा
सहायक अध्यापक
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गोदी (कासगंज)
9720625646
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment